Loading...

पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

चौमू

default-image

Follow us

Share

पीड़ित ने पुलिस थाना चौमू में मामला दर्ज करवाया

-पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना चौमूं में एक व्यक्ति ने पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि डॉ. बी एल मील अस्पताल के मालिक डॉ. बनवारी लाल मील ने आरोपी रवि प्रकाश झाखड़, तेजपाल यादव,  गजानन्द यादव, भूपेन्द्र यादव, सुमित यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने मामले में बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से कई वर्षों से पैसों की ठगी कर रहे थे आरोपियों ने पीड़ित से 8,50,000 रुपये का भुगतान लिया था। इसके बदले में पीड़ित को चेक दिया गया लेकिन 15 जुलाई को बैंक द्वारा भुगतान अस्वीकार कर दिया इसके बाद पीड़ित ने भुगतान के लिए संपर्क किया तो आरोपीगणों ने भुगतान से इनकार कर दिया आरोपीगणों ने जानबूझकर धोखाधड़ी करते हुए उसके विश्वास का दुरुपयोग किया पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बजरंग लाल को दे दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।