Loading...

अफवाहों से आहत, अंजुमन सदर माजिद सलीम ने पद से दिया इस्तीफ़ा

बारां

Follow us

Share

संस्था के सदस्यों ने इस्तीफ़ा खारिज कर पद पर बने रहने का आग्रह किया

बारां (रॉयल पत्रिका)। मदरसा अंजुमन इस्लामिया बारां के सदर माजिद सलीम ने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने इस्तीफ़ा पत्र में लिखा कि संस्था की सेवा और विकास की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। माजिद सलीम ने अपने कार्यकाल में संस्था की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इनमें 9 बीघा जमीन का अधिग्रहण कर स्थायी आय का स्रोत तैयार करना, मंगरोल रोड पर सरकार द्वारा आवंटित जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, विधायक कोष से 22.50 लाख रुपये की लागत से मैरिज हॉल का निर्माण, और बच्चों की शैक्षिक और तालीमी उन्नति के प्रयास शामिल हैं। माजिद सलीम ने कहा कि उनका मकसद हमेशा संस्था और बच्चों की बेहतरी रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे निराधार अफवाहों से हाड़ौती क्षेत्र में उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। इस आहत करने वाले माहौल के कारण उन्होंने इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया। हालांकि, संस्था की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने उनके इस्तीफ़े को खारिज कर दिया और उन्हें पद पर बने रहने का आग्रह किया। माजिद सलीम ने कहा सदस्यों के भरोसे और सहयोग ने मुझे और मजबूती दी है। मैं मदरसा अंजुमन और बच्चों की बेहतरी के लिए जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी में हमेशा तत्पर रहूँगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।