ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में कार्यवाही
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एव नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध आसूचना संकलन व इलाकों में निगरानी रखी जाकर प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर की टीम के साथ कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ तस्कर रोहित सांसी व काजल सांसी को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही पुलिस-
उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर में प्रकरण संख्या 326/2025 धारा 8/20 व 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज किया गया।
बरामदगी-
आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 31 ग्राम स्मैक व 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।
तरीका वारदात-
आरोपीगण अवैध मादक पदार्थ स्मैक व गांजा की छोटी-छोटी पूडिया बनाकर ट्रांसपोर्ट पुलिया के नीचे आमागढ, अंगूरी सांसी के घर पर बेचान करते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
