सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गोविन्दगढ़ में हुआ रक्तदान शिविर
पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी ने की शिरकत, 438 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
चौमूँ (रॉयल पत्रिका)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा के आह्वान पर “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र चौमूँ मे द लिटल किड्स स्कूल, पुराना बस स्टैंड गोविन्दगढ़ में ‘’विशाल रक्तदान शिविर‘’ का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “सेवा परमो धर्म” के ध्येय को लेकर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए 438 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, कार्यकम सयोजक अर्जुन यादव, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, दामोदर बागडा, गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य व कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष लालचन्द यादव, चोमू नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बांसा मण्डल अध्यक्ष शंकर गगोरिया, कार्यक्रम सहसंयोजक हेमंत निर्मल, प्रवीण बंसल, जिला मंत्री मुकेश चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सहाय यादव, आलोक जांगिड, अरविन्द यादव, गोपाल डेनवाल समेत सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
