Loading...

मदरसा अंजुमन इस्लामियां ओर प्रिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में महिला एवं प्रसूति रोग चिकित्सा शिविर संपन्न

बारां

Follow us

Share

59 महिलाओं ने उठाया निःशुल्क शिविर का लाभ

बारां (रॉयल पत्रिका)। आमजन तक चिकित्सा लाभ पहुंचाने ओर बीमारी के प्रति महिलाओं को सजग रखने के उद्देश्य से रविवार 21 सितंबर को मदरसा अंजुमन इस्लामियां ओर प्रिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क महिला एवं प्रसूति रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन मदरसा अंजुमन इस्लामियां में किया गया। शिविर में प्रिया हॉस्पिटल की डॉक्टर समरा मसूद ने महिलाओं को परामर्श दिया। मौके पर बल्ड प्रेशर, बल्ड शुगर सहित विभिन्न प्रकार की जांचे निःशुल्क की गई। शिविर का आयोजन प्रिया हॉस्पिटल के प्रबंधक मनोज अग्रवाल, दर्जी स्टूडियो के प्रोपराइटर इमरान फॉरवर्ड ओर एम आर शाहिद अंसारी के विशेष सहयोग से संभव हुआ। रविवार को आयोजित शिविर में 59 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। इस दौरान प्रिया हॉस्पिटल से डॉक्टर फातिमा जोहरा, असगर उर्फ अली भाई सहित स्टॉफ के कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन सदर माजिद सलीम, नायब सदर जाकिर मंसूरी, इकबाल नेता, नासिर खान बंटी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।