Loading...

भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को  अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में नई सड़क स्थित 8 नम्बर पीएचसी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रक्तदान शिविर में जाकर युवाओं का उत्साहवर्धन कर सेवा के इस पुनित कार्य के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर 2 अक्टुबर तक सेवा पखवाड़ा चल रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जा रहे है। जिसमें रक्तदान शिविर लगाकर जगह जगह युवा रक्तदान कर रहे है। उन्होने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से कई व्यक्तियों का जहां जीवन बच सकता है वही रक्तदान करने से मनुष्य का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस रूप में हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाऐं बना रही है उससे समाज के सभी वर्गो को लाभ हो रहा है। इसी का परिणाम है कि अल्पसंख्यक समाज में भी भारतीय जनता पार्टी और प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होने सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि आप सब के मन में मानवता की सेवा की भावना रक्तदान शिविर के माध्यम से दिखाई दे रही है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खांन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार लगातार इस समाज के लिए कार्य कर रही है। उन्होने सभी युवाओं से अपील की कि वे सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुचाये। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम सब कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य कर रहे है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों का सम्मान किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, रवि दाधीच, असगर अली जोईया, हाजी सरीफ सोलंकी, बाबू टेलर, इरशाद भाटी, दाऊद थीम शौकत गोरी, सलीम सब्जिफरोश,सलीम मणीयार, रमजान खांन बिजली विभाग, रमजान खां जोईया, इनायत खां जोईया,आसीफ खांन, इस्लाम खांन, मुस्लिम खांन, फरियाद खांन, मुलचन्द धूत, सौयब सोलंकी, शाहरूख, समीर चेजारा, अजीज खां सलेमखानी, अरबाज खांन, आसीफ खान जानी, आसीफ सब्जिफरोश, विनय पांडे, सरोज, संतोष, मनिषा, आलिया, मुस्कान पीएचसी स्टाफ सहित अनेक रक्तदाता कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक रा.डी.बी. अस्पताल संबंध चिकित्सालय रक्तदान शिविर की टीम आशीष कुल्हरी, एसएमओ, जयपाल सिंह गोदारा एनओ, दलीप कुमार, परार्मशदाता, महमूद अली एलए, पंकज कुमार एलए, विनोद डाबी डब्लूबी आदी रक्तदान की टीम में सहयोग किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।