गाजा में हालात बहुत खराब, भारत मजबूती से रखे अपना पक्ष- एम के स्टालिन
तमिलनाडु (एजेंसी)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गाजा में चल रहे मानवीय संकट पर चिंता जताई। उन्होंने दुनियाभर के देशों से गाजा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाजा में हालात बहुत खराब हैं, दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए।
गाजा के खराब हालात पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा, “गाजा में हालात बहुत खराब हैं, दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए। मैं गाजा में हो रहे अत्याचारों से स्तब्ध हूं। हर दृश्य दिल दहलाने वाला है। बच्चों की चीखें, भूखे बच्चे, अस्पतालों पर बमबारी और संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति द्वारा नरसंहार की घोषणा, यह सब उस पीड़ा को दर्शाता है, जो किसी भी इंसान को नहीं झेलनी चाहिए।”
चुप रहना विकल्प नहीं
सीएम स्टालिन ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा, “जब इस तरह बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, तो चुप रहना विकल्प नहीं है। हर इंसान की अंतरात्मा को जागना होगा। भारत को मजबूती से बोलना चाहिए, दुनिया को एकजुट होना चाहिए और हम सबको मिलकर इस अत्याचार को अभी खत्म करना चाहिए।” यह वीडियो भी देखे :- https://youtu.be/v3kbFpPIXMY
गाजा में 65,000 से ज्याकदा लोग मारे गए
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में 65,000 से ज्याकदा लोग मारे गए हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने गाजा को ‘कब्रिस्तान’ बताते हुए इजरायली अधिकारियों की बयानबाजी पर आपत्ति जताई थी। वोल्कर तुर्क ने कहा था, “मैं वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों द्वारा खुलेआम नरसंहार को लेकर की जा रही बयानबाजी और फिलिस्तीनियों के साथ किए गए शर्मनाक अमानवीय व्यवहार से खौफजदा हूं।”
क्षेत्र शांति की गुहार लगा रहा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हमास के अटैक के बाद युद्ध छिड़ा और अब लगभग दो साल बाद, ‘यह क्षेत्र शांति की गुहार लगा रहा है।’
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
