Loading...

“सिविल सेवा अंतरजिला बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता- विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंची”

पाली

Follow us

Share

बास्केटबॉल में पाली ने जैसलमेर को हराया

पाली (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान राज्य अंतरजिला 10वीं सिविल सेवा बॉस्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं सिविल सेवा वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के तहत रविवार को पाली में क्वार्टर फाइनल मुकाबले सम्पन्न हुए। बॉस्केटबॉल के मैच बांगड़ स्कूल में तथा वॉलीबॉल के मैच बांगड़ स्टेडियम में खेले गए। वॉलीबॉल सिविल क्वाटर फाइनल प्रतियोगिता में डीडवाना कुचामन वर्सेज सचिवालय के बीच मैच खेला गया जिसमें डीडवाना कुचामन टीम विजेता रही। इसी प्रकार पाली वर्सेज उदयपुर में उदयपुर विजेता, सीकर वर्सेज भीलवाड़ा मैच में भीलवाड़ा, ब्यावर वर्सेज चुरू में ब्यावर जिले की टीम विजय रही है।
बास्केटबाल में क्वाटर फाईनल मैच में पाली ने जैसलमेर को हराया-
बॉस्केटबॉल क्वाटर फाइनल मैचों में जैसलमेर वर्सेज पाली के मुकाबले में पाली जिले की टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार गंगानगर वर्सेज बीकानेर में बीकानेर, हनुमानगढ़ वर्सेज चुरू में खले गए मैच में हनुमानगढ़ विजेता रहा। भीलवाड़ा वर्सेज बाडमेर की बीच मैच में बाड़मेर विजय रहा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। विजेता टीमें अब सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। समापन समारोह 15 सितमबर को बांगड स्टेडियम  में 12 बजे आयोजित होगा जिसमें अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भाग लेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।