आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
दूल्हा-दुल्हन के विवाह शगुन नारियल व दुल्हन के बेस परिवार परिजनों को बैठक में सुपर्द किए
पाली (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति पाली की और से दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को मात्र एक रुपए में तीसरा आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर ने बताया कि इस सामूहिक सम्मेलन की तैयारियों हेतु रविवार को हैदर कॉलोनी साल वाले बाबा दरगाह परिसर में दूल्हा दुल्हन के परिजनों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दूल्हे के परिजनों को विवाह का नारियल शगुन के रूप में दिया गया व दुल्हन के परिवार जनो को निकाह का जोड़ा दिया गया तथा निकाह सम्मेलन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। कार्यकम की शुरुआत ईदगाह पेश इमाम मौलाना दानिश कफील के तिलावते कुरान व मोहम्मद सलीम मिस्कीन द्वारा नात ख्वानी से हुई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के रंगरेज समाज सदर हाजी आबिद अली, हाजी सरफराज अली चूडिगर लोहार समाज सदर मोहम्मद रफ़ीक चौहान, पिंजारा समाज सदर हाजी हाजी मोहम्मद यूसुफ, जिला मुस्लिम समाज प्रवक्ता शक़ील अहमद नागौरी, फाउंडेशन सदर मेहराज अली, एडवोकेट निसार मोहम्मद इत्यादि वक्ताओं ने मुस्लिम समाज मे सादगी के साथ सामहूहिक विवाह को बढ़ाने के साथ निकाह को आसन बनाने के साथ समाज मे सादगी सरलता अपनाने के साथ कुरीतियों को दूर करने के बड़े कदम उठाने की आवश्यकता बताया। प्रवक्ता खालिद कादरी ने बताया कि इस मौके पर सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर, संयोजक जाकिर गौरी, नायब सदर शकील अहमद नागौरी, जहिर अली मकरानी, सत्तार पठान, चांद अली संजरी, इकबाल भाई मोयल, इंसाफ अली साता वाले, हसन चौहान, इंसाफ सोलंकी, अकरम खिलेरी, रईस सोलंकी, अफजल पठान, अरबाज खान अज्जू, आरिफ नवीन, रफीक सोलंकी, सलीम फ्रूट वाले, गुड्डू भाई, फकीर मोहम्मद चढ़वा, वाहिद खान, यासीन सबावत, अय्यूब समीर खान मोयल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
