Loading...

विशेष अभियान के तहत अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बारां

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका) । अंता विधानसभा क्षेत्र (193) में आगामी उपचुनाव को लेकर रविवार को विशेष अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु भी उनके साथ मौजूद रहे। कलक्टर ने पलायथा, अंता, बालाखेड़ा, बालदड़ा, बड़गांव अंता सहित कई मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराया और सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की उपस्थिति सुनिश्चित की तथा उनसे मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की स्थिति की जानकारी ली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारियों ने भी मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 25 सितम्बर, 2025 तक कर दिया जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर, 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आगामी उपचुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।