Loading...

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठन सर्जन अभियान की बैठक आयोजित

बारां

बारां में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठन सर्जन अभियान बैठक

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठन सर्जन अभियान की बैठक आयोजित की गई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की आवश्यकता, प्रभारी शहाबुद्दीन जेड़ एआईसीसी के संगठन सर्जन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राज्य मंत्री एमडी चोपदार के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक विभाग की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी शहाबुद्दीन जेड़ व सह प्रभारी मोहम्मद जुबेर ने की। बैठक में आए मंच पर आनंदीलाल मीणा पीसीसी सदस्य सरपंच संघ जिला अध्यक्ष बूंदी पूर्व प्रधान नरेंद्र पूरी जिला महासचिव बूंदी जावेद ज़ेड मदरसा बोर्ड चेयरमैन बूंदी उपस्थित रहे। संचालन नासिर मिर्जा ने किया। अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत रखने की सख्त जरूरत है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संगठन की बैठक में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष के आवेदन प्राप्त किए गए।                       यह भी देखे :                        https://youtu.be/oFTSS7jQZKE

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बारां के उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुटता का संदेश देना है , ओर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मौका मिलना चाहिए। सेवादल जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने भी मीटिंग को संबोधित किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नासिर मिर्जा  मीटिंग का संचालन करते हुए राहुल गांधी के मिशन को मजबूती से पूरा करने को कहा मीटिंग में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अली हुसैन टीपू, मांगरोल अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अख्तर बख्तावर, असगर अली पूर्व वाइस चेयरमैन, सोहेल खान, राशिद भाई पठान, रविंद्र सिंह सरदार, कन्हैया लाल मीणा, सेवादल के नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर, रहीम पठान, शानू रईस पठान, सोहेल मिर्जा, शोएब मिर्जा, याकूब भाई पाटूंदा, आसिफ भाई मांगरोल, रईस भाई देशवाली, शहवेज मिर्जा, सराहान मिर्जा, मन्नू पठान, रिंकू सुरमा, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, कुलदीप मीणा, मौलाना हनीफ ,सलीम भाई ट्रक वाले, सिराज भाई बस वाले, गालिब पठान, जुगनू पठान, समीर पठान, आबिद मिर्जा, बुरहान अंसारी सहित पूरे जिले से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मीटिंग में उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।