भंवरगढ़ कस्बे की मस्जिद में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त का संग्रहण
भंवरगढ़ (रॉयल पत्रिका)। भंवरगढ़ कस्बे के मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को जामा मस्जिद में पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम पैदाइश के मुबारक मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बारां से आईं टीम के सदस्यों ने 105 यूनिट रक्त संग्रह किया। जानकारी के अनुसार इस मुबारक मौके पर कस्बे की जामा मस्जिद में आयोजित शिविर में कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गांवो से आए नौजवानों ने भाग लेते हुए 105 यूनिट रक्तदान। इस दौरान कस्बे के हिन्दू समाज के दर्जनों युवाओं ने हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया वहीं समाज की दर्जनों महिलाओं ने भी रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कस्बे की जामा मस्जिद में लगाए गए रक्तदान शिविर में कस्बे सहित क्षेत्र के गोरधनपुरा, जैतपुरा, हीरापुर, केलवाड़ा, नाहरगढ़ के मुस्लिम समाज वह अन्य लोगों ने रक्तदान किया राजकीय चिकित्सालय से आई रक्त संग्रह टीम सदस्यों द्वारा डॉ. जय प्रकाश गुप्ता कि मौजूदगी, नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र मीणा, लेब टेक्नीशियन रूप चंद प्रजापति, सुनील यादव, लेब सहायक सत्यनारायण गुर्जर, वाहन चालक राधेश्याम सैनी, वार्ड बॉय अजय ने अपनी रक्त संग्रह में सेवाएं दी। टीम सदस्यों ने 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस दौरान समाज द्वारा प्रत्येक रक्तदाता का माला पहना कर स्वागत सत्कार किया वह उपहार देकर सम्मानित भी किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए रक्त संग्रह करने वाली टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्त दाताओं का आभार जताया। शिविर में पूर्व वक्फ कमेटी चेयरमैन बारां हाजी लियाकत अली मेव, शेख बहादुर, इदरीस हुसैन, शाकिर हुसैन सरपंच, हैदर अली जेतपुरा, हाफिज अनीस, मुजफ्फर हुसैन, इरशाद अली, सिददीकभाई, शकील अहमद, सलीम भाई, मुखतार भाई हीरापुर, नासिर हुसैन, आशिक अली सहित कई नोजवानो ओर बच्चों का सहयोग रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
