Loading...

ऑल इंडिया सीरत कमेटी द्वारा आयोजित 1500 साला मिलादुन्नबी पर जुलूस में उमढ़ा आशिक़ों का सैलाब

कोटा

Follow us

Share

-सफ़ेद झंडों से दिया शांति व पौधे लगाकर दिया खुशहाली का संदेश

कोटा (रॉयल पत्रिका) पैग़म्बरे इस्लाम का इस वर्ष 1500 साला मिलादुन्नबी (जन्मदिन) आने पर ख़ुशिया चार गुना हो गई। अनुयायियों ने बड़ी संख्या में मुख्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी में शिरकत कर 1500 साला मिलादुन्नबी पर मरहबा सद मरहबा के नारे लगाये व दुरूदो सलाम के नग़मे पैग़म्बरे इस्लाम में पेश किए। पूरा माहोल दुरूद की रूहानियत (अध्यात्मिकता) में डूबा रहा। सीरत कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आसिफ़ ख़ान ने बताया कि ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़ले हक़ के नेतृत्व में व राष्ट्रीय महासचिव व जुलूस आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियाज़ अहमद निक्कू के तत्वाधान में जुलूस निकाला गया। जुलूस की सरपरस्ती सैय्यद तफ़ज़लुर्रेहमान, सैयद ज़िया हैदर, मौलाना अलाउद्दीन अशरफ़ी ने की व शहर के उलेमाओ व इमाम, मेहमाने एजाज़ी के तौर पर शरीक हुए। सबसे आगे गाड़ी पर पैग़म्बरे इस्लाम के गुम्बदे खज़रा का नक़्शा गाड़ी पर रखा था जो आकर्षण का केंद्र था। देश प्रेम की भावना से राष्ट्रीय झण्डा गाड़ी पर लगाया गया। एक गाड़ी में माइक पर उलेमाओ द्वारा नात शरीफ़ वे दुरूद शरीफ़ पढ़ी जा रही थी। जुलूस शुरू होने से पूर्व अनार वाले बाबा आकाशवाणी में ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़ले हक़ व राष्ट्रीय सचिव नियाज़ अहमद निक्कू कमेटी के अधिकारियो के साथ हुज़ूर के गुम्बदे खज़रा के नाम पौधे लगाए व शहर में भी विभिन्न जगहों पर अनुयायियों द्वारा पौधे लगाकर खुशहाली का पैग़ाम दिया गया। जुलूस को व्यवस्थित ढंग से निकालने के लिए जुलूस की ज़िम्मेदारियों 7 हिस्सों में बाँटी गई। 1500 से अधिक ख़िदमतगार वैलेंटियर अपनी ख़िदमत अंजाम दिया। हज़रत ईदु शाह बाबा हजीरा दरगाह के बाहर सब्जीमंडी पर जुलूस जलसे में तब्दील हो गया, जहां उलेमा ए किराम ने पैग़म्बरे इस्लाम की जीवनी पर प्रकाश डाला। ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़ले हक़ ने बताया पैग़म्बरे इस्लाम ने दुनिया में तशरीफ़ लाकर मज़दूरों ग़रीबों यतीमों का हक़ अदा किया आपने फ़रमाया की मज़दूर की मज़दूरी पसीना सूखने से पहले अदा कर दो। आपने फ़रमाया जो पड़ोसी का हक़ अदा ना  करे वो हमारा नहीं। जुलूस आयोजन कमेटी अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद निक्कू ने बड़ी संख्या में अवाम के शिरकत करने व व्यवस्थित तरीक़े से जुलूस निकालने के लिए ख़िदमतगारों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पहली मर्तबा जुलूस मार्ग के कुछ हिस्से पर सजावट कर रोशनी की गई आने वाले वर्षों में पूरे रूट को रोशनी से सजाया जाएगा। जलसे को मौलाना अलाउद्दीन अशरफ़ी, मुफ़्ती यामीन, मुफ़्ती शाहबाज़ आलम, मुफ़्ती नोशाद, मौलाना कमरुद्दीन अशरफ़ी , मौलाना रोनक, हाफिज यामीन, मौलाना मक़सूद रज़ा, मौलाना ईदरीस रज़ा ने सम्बोधित किया। हाफ़िज नसीम हाफ़िज हनीफ़, मौलाना कमरुद्दीन अशरफ़ी  ने निज़ामत की। आयोजन समिति दानिश ख़ान व कलीम मंटू ने आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।