दरगाह हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155वाँ उर्स का आयोजन किया गया
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155वाँ उर्स मुबारक गद्दीनशीन रहीस अहमद कुरैशी (सरकार) की सदारत में विनोबा कच्ची बस्ती पाँच बत्ती एम. आई. रोड पर हर साल की तरह इस साल भी रविवार 7 सितम्बर को बड़े धूमधाम से बनाया गया। दिनांक 07/09/25 चाँद की 14 रबी उल अव्वल 1447 हिजरी को बाद नमाज़ ज़ोहर क़ुरानखानी की, बाद नमाज़ मगरिब मिलाद की, बाद नमाज़ इशा महफ़िल-ए-शमा व लंगर किया एवं बाद सभी कार्यक्रम के कुल की रस्म की गयी। उर्स में हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी समाज के ज़ायरीनों ने हिस्सा लिया और भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब का परिचय दिया। उर्स में सभी समाज के धर्म गुरुओं ने भाईचारे व आपस में प्रेम का संदेश दिया व सभी ने मिलकर देश में अमन, शांति, भाईचारा कायम रहे I देश में हमेशा मोहब्बत बनी रहे व सभी की भलाई, तरक़्क़ी, तालीम तर्बियत की दुआ की गयी। उर्स में सभी खिदमतगारों व ज़ायरीनों का सहयोग रहा। उर्स ज़ेरे निगरानी मोइनुद्दीन नारू व अब्दुल रईस के रहा। उर्स में मोहम्मद शाहिद, मुहम्मद हुसैन मंसूरी, ज़फ़र मिर्ज़ा, एडवोकेट मुजाहिद अख़्तर, आफताब हिंदुस्तानी, जुनैद आसिफ, जावेद कुरैशी, हाफिज तस्यूर अली, मुहम्मद अली, खान साहब, नवाब साहब, इरफ़ान अहमद, शौकत कुरैशी, अल्लाहबक्स, मोहम्मद सिराज, दिलशाद अहमद, सकील अहमद, अमीनुद्दिन, अल्ताफ़ हुसैन, काले बाबा, अज़य सिंह, निजामुदिन(मुन्ना पंटेर), पम्मी, इरफ़ान अहमद, नियाज़ अहमद, अब्दुल अजीज, इनायतुल्लाह बाब, अब्दुल फ़रीद, मोहम्मद सोहेब, महराजुद्दिन, मुसतकिम, यूनुस अहमद, मुहम्मद रफीक, मुन्ना खान, अजहर अली व सभी समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
