Loading...

खंडार एवं सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीएसटी को लेकर बैठक संपन्न

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)।  प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी पर दी गई छूट को लेकर 7 सितम्बर 2025 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर खंडार विधानसभा एवं सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।  जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल रहे एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की।  विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा,पूर्व प्रधान गिरिराज गुर्जर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने जीएसटी के बारे में बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन रहा है। जीएसटी पर छूट देकर मोदी ने यह साबित किया है कि भारत आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर है जीएसटी में दो स्लैब को खत्म किया उसके लिए जिले के व्यापारियो द्वारा संपूर्ण जिले में सम्मेलन करके मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।  प्रत्येक मंडल स्तर पर मोदी एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद के रूप में हर कार्यकर्ता जीएसटी के फायदे आम जनता तक पहुंचाए जाएंगे।  बैठक में वर्तमान विधायकों द्वारा अतिवृष्टि पर स्वयं द्वारा करवाए गए सर्वे पर भी चर्चा हुई, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि अतिवृष्टि में। लोगो को हुए नुकसान को सरकार तक पहुंचा कर पीड़ित लोगों को राहत दिलवाया जाएगा।  बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि जीएसटी में ऐतिहासिक छूट हुई है कई रोजमर्रा की चीजों में जीएसटी कम की गई है एवं कई चीजों से जीएसटी हटा दी गई है इससे आम जनता को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा एवं सामान्य परिवार के खर्चों में करीब 5 से 10000 रु. महीने की कमी आएगी।  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव की चौपाल और जहां भी कार्यकर्ता जाएं वहां लोगों को जीएसटी के बारे में बताएं जीएसटी की छूट का फायदा हर परिवार को हुआ है खासकर किसान वर्ग को इसका सबसे ज्यादा फायद मिला है।  बैठक में पधारने पर दोनों विधानसभा एवं जिले के कार्यकर्ताओं का पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया ने आभार जताया है।  बैठक में पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने की भी योजना तय की गई।  इस दौरान बैठक मे दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लाल चंद गौतम, मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, राम हरि जाट, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा,  बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष गोयल, कुस्तला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, छान मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मित्तल, पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, खंडार के भाजपा नेता भूपेंद्र “बन्नू” शर्मा,आईटी सेल की सह संयोजक मेहनाज पटेल,  बजरिया मंडल के केशव शर्मा, हरिचरण सिंह, महिला मोर्चा की संतोष मथुरिया आदि भाजपा के सैकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।