सांचौर में दिन दहाडे गैंग ने युवक का किया अपहरण मांगी थी 20 लाख की फिरौती
पुलिस की सूझबूझ से युवक को छुड़वाया, डमी रकम से पकड़े गए आरोपी
सांचौर (रॉयल पत्रिका) रामदेवरा पैदल यात्रा से लौट रहे एक युवक का अपहरण कर गैंग ने 20 लाख रूपए की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और परिजनों के सहयोग से फर्जी रकम के जरिए आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इस कार्रवाई से युवक को सुरक्षित छुड़ाया गया। सेड़िया गांव निवासी सुरेश कुमार 23 ने थाने में रिपोर्ट में बताया किवह 13 अगस्त को अपनी मां समेत 18 लोगों के दल के साथ रामदेवरा यात्रा पर गया था। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात धोलीदेवी नामक महिला और उसके सहयोगियों से हुई। यात्रा के बाद लगातार फोन पर बातचीत बढ़ाते हुए 23 अगस्त को धोली देवी ने सुरेश को सांचौर स्थित निजी हॉस्पीटल बुलाया। यहां पहले से मौजूद धोली देवी उसके पति सांवलाराम और अन्य साथियों ने सुरेश को गाड़ी में बैठा लिया और उसकी मोटरसाईकिल भी अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद युवक को होटल और फिर सुनसान डुंगरवा सरहद में ले जाकर मौरमीट की गई। आरोपियों ने सुरेश के मोबाईल से 65 हजार रूपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करवा लिए और परिजनों से फोन पर 20 लाख की फिरौती की मांग की। रकम नहीं देने पर युवक की हत्या की धम्मकी भी दी। घबराए परिजन तुरन्त थाने पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को समझते हुए डमी रकम देने की योजना बनाई। तय योजना के तहत जब आरोपी सांचौर के कमालपुरा सरहद में निजी होटल पर फिरौती लेने पहुंचे तो पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रामजीवन को मौके पर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर धोलीदेवी, सांवलाराम सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
