Loading...

रकमा संगठन द्वारा जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह 7 सितंबर को चुरू में होगा

चूरू

default-image

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर राज. अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कादिर हुसैन ने बताया कि 7 सितंबर को मातुश्री कमला गोयनका टाऊन हॉल चुरू में रकमा संगठन की जिला इकाई द्वारा प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए विभिन्न तरह की कमेटियों का गठन किया जा चुका है और सभी अपने अपने तरीके से तैयारियों में लगे हुए हैं। रकमा संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नियाज़ खान ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वालों के डाटा कलेक्ट किए जा रहे हैं जिसके लिए जिले में तहसील वार जिम्मेदारी दी गई है। चुरू के लिए वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद वसीम अली भाटी, रतनगढ़ के लिए मोहम्मद अनवर कुरेशी सेवा निवृत्त सीबीईओ, राजगढ़ के लिए हासम खान प्राचार्य, तारानगर के लिए फरमान खान लैब टेक्नीशियन, सुजानगढ़ के लिए मोहम्मद अकरम अध्यापक, और सरदार शहर के लिए इलियाश मोहम्मद खान वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ-साथ लिस्ट को एकत्र कर फाइनल लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी इमरान खान एएओ पीएचईडी को दी गई है। राज.अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयुब खान वरिष्ठ लिगल आफिसर ने कहा है कि समाज के अग्रिम पंक्ति के समाज सेवियों और अल्पसंख्यक अधिकारी व कर्मचारियों को आगे आकर सम्मान समारोह को सफल बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। रकमा संगठन चुरू के सलाहकार डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं में 85% या इससे उपर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, एन सी सी में सी सर्टिफिकेट, स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति अवार्ड,1 जनवरी 23 के बाद सरकारी सर्विस में नव नियुक्त कर्मचारी और अधिकारी,1 जनवरी 23 के बाद सेवा निवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारी, अल्पसंख्यक पत्रकार, पीएचडी,आइ आइ टी, आइ आइ एम, नीट, एनडीए, नेट, जेईई, सेट, क्लियर, सीए, आइसीडब्ल्यूए, सीएस क्लियर, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट में 70 % या इससे ऊपर अंक प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र व छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें जिला स्तरीय सम्मान समारोह में 7 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। रकमा के जिला सचिव जाकिर हुसैन एएओ व कयुम खान लेक्चरर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2025 रखी गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।