झालरापाटन नगर कांग्रेस कार्यालय पर मीटिंग संपन्न
-नवनियुक्त अध्यक्ष अम्बेश मीणा का किया स्वागत सम्मान
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। झालरापाटन नगर काँग्रेस कार्यालय पर 31 अगस्त को मीटिंग आयोजित कर नव नियुक्त नगर काँग्रेस के अध्यक्ष अम्बेश मीणा को पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौड़ व जिला काँग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में अम्बेश मीणा को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि अम्बेश मीणा के नगर काँग्रेस अध्यक्ष बनने से युवाओं में काँग्रेस कार्यकर्ताओ में काँग्रेस में एक उत्साह का माहौल है। सभी काँग्रेस के कार्यकर्ता संगठित होकर आने वाले नगरपालिका झालरापाटन चुनाव की तैयारी में लग जाए और संगठित होकर काँग्रेस पार्टी को जिताने में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी ने कहा कि काँग्रेस पार्टी हम सबकी माँ है और माँ के लिए सभी बच्चो के लिए प्यार और सम्मान एक सा होता है। पूर्व नगर काँग्रेस अध्यक्ष लाला राठौड़ का निश्चित ही सराहनीय कार्यकाल रहा पूरे मन से पार्टी के दायित्व को निभाया है और आगे नवनियुक्त अध्यक्ष अम्बेश मीणा से यही आशा है कि सभी को साथ लेकर काँग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे इस अवसर पर नगर काँग्रेस अध्यक्ष अम्बेश मीणा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। मीटिंग में उपस्थित रहे मोहम्मद सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा, महेंद्र बना, चंद्रप्रकाश लाला राठौड़, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर, प्रदीप तिवारी, इस्माइल अंसारी, सत्यनारायण राठौड़, नवीन मेघवाल, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद कासिम भट्टी, बालचंद रावल, इंद्रशेखर पाटीदार, विक्की शर्मा, अंतरिक्ष माथुर, लकी, देवा, भाया जोशी, इरफान अली, नरेंद्र प्रिंस, अब्बास भाई बोहरा, गुलबदन, शब्बीर दवा वाला, फखरुद्दीन, पंकज शर्मा, नंदलाल राठौर, रूप सिंह राठौड़, दुर्गालाल ठेकेदार, अजहर घोंसी, जहीरअंसारी, शोभाराम, मनोज, तूफान, मनीष मीणा, कमल सुमन, कमल शाक्यवाल, अक्षय नामदेव, सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
