जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को
4 सितंबर होगे विभिन्न कार्यक्रम
-30 अगस्त रात में बड़ी चौपड़ पर होगा,नातियां मुशायरा
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन, जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियाँ जयपुर में जोरों पर हैं। आयोजकों ने बताया कि यह पर्व 5 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा, जबकि इससे जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 4 सितंबर से ही शुरू हो जाएँगे। आयोजकों ने बताया कि इस बार के जश्न में पैगंबर साहब के जीवन परिचय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोग उनके संदेशों और शिक्षाओं को समझ सकें। आयोजन की शुरुआत 30 अगस्त की रात बड़ी चौपड़ पर होने वाले एक भव्य ‘नातिया मुशायरे’ से होगी, जिसमें मशहूर शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे।पर्व का मुख्य कार्यक्रम 5 सितंबर को होगा, जब ‘जुलूस-ए-मोहम्मदी’ निकाला जाएगा। इस जुलूस के लिए कुछ खास नियम तय किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि जुलूस में डीजे और दुपहिया वाहनों पर पाबंदी रहेगी, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
