1500 साला जश्ने मक़सदे विलादत के साथ मनाना जरूरी है -मौलाना वली मुहम्मद शेरी
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I इस दुनिया में हमारे ऊपर अल्लाह तबारक व ताआला के बेशुमार एहसानात है। उनमें से सबसे बड़ा एहसान आखरी नबी की उम्मत में पैदा फरमाकर कुरान जैसी अजीम किताब-ए-हिदायत अता फरमाई हमारे नबी पर हर तरह के जुलमों सितम ढाऐ गये मक्का वालों ने कांटे बिछाऐ ताइफ वालों ने पत्थर मारे लेकिन हुजूर ने किसी से बदला नहीं लिया, बल्कि अल्लाह तआला से उनकी हिदयात के लिये दुआ मांगी क्योंकि आप सल्लल्लाओ तआला अलैहे वसल्लम इस कायनात के लिये रहमत बनकर तशरीफ लाये हम जब भी हुजूर की सीरत पर बात करते हैं तो फतह मक्का के दिन बड़े-बड़े पापियूं और दुश्मनों को आम माफी का ऐलान करने वाले रहमतुलल्लिआलमीन नजर आते हैं। आप अखलाक व किरदार का आला नमुना और हिदायत का सरचश्मा थे। लिहाजा हम सब मिलमर 1500 साला प्यारे नबी की विलादत पर बेसहारों के लिये सहारा बेवाओं यातीमों मजलूमों और खास तौर से वह जवान बेटियों जिनके माँ-बाप गरीब हैं। उनकी इज्तिमाई शादी और गरीब बच्चों के लिये तालीम हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज का इन्तिजाम और जगह-जगह लंगरे रसूल तकसीम करके हुजूर की गुलामी का सुबूत पेश करके अजरो सवाब हासिल करें। यह बात रविवार को ख्वाजा नगर अमृतपुरी में स्थित मदरसा गुलशने हुसैन में आयोजित प्रोग्राम में काज़ी ए अहले सुन्नत हाफिज मौलाना वली मुहम्मद शेरी खतीबो इमाम नूरानी मस्जिद ने कही अंजुमन मोहिब्बाने अहलेबैत के सदस्य हाजी अब्दुल मुगनी पाटी अन्सारी, हाजी मोहम्मद कासिम अन्सारी, हाजी अब्दुल मुस्तफा अन्सारी (तंजेनाईट), फरीदउद्दीन अन्सारी, अब्दुल मुगनी अन्सारी, हाजी मोहम्मद जावेद अन्सारी, माईनुद्दीन अन्सारी, मोहम्मद आरिफ अन्सारी, हाजी मोहम्मद याकूब मन्सूरी, हाजी अब्दुल अजीज मन्सूरी, हाजी मिर्जा रजा अहमद ने बताया के हर साल की तरह इस साल भी 1500 साला जुलूस-ए- मीलादुन्नबी 5 सितम्बर 2025 बाद नमाजे जुमआ नूरानी मस्जिद से निकाला जाऐगा। वार्ड नम्बर 88 के पार्षद रईस कुरैशी ने बताया 1500 साला जुलूस-ए-मीलादुन्नबी का हर चौराहे पर इस्तिकबाल होगा। बड़ी तादाद में आशिकाने रसूल शिरकत करेगें। जुलूस तोपखाने के रास्ते से माथुरा वालों की हवेली के सामने पहुंचेगा। जहाँ हर साल की तरह माथूरा वालों की जानिब से जुलूस का इस्तिकबाल होगा। उसके बाद जुलूस करबला पहुंचेगा फिर बाद नमाजे मगरीब दुआ होगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
