Loading...

थाना इंचार्ज मुनीन्द्र सिंह के मुरीद हुए जयपुर कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ, पत्र लिखकर की प्रशंसा

जयपुर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर थाना मालपुरा गेट के इंचार्ज मुनीन्द्र सिंह ने अभी हाल ही में जामडोली क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई थी। उसमें उपजे तनावपूर्ण माहौल में तुरंत पहुंचकर मोर्चा संभाला था।और अपनी सूझबूझ और दूरदर्शिता से क्षेत्र में माहौल को बिगड़ने नहीं दिया था। साहसिक कदम उठाते हुए तुरंत कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को संभाल और किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक टकराव को नियंत्रित करने में कामयाब हुए और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी, कार्य के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व का नमूना पेश कर अपने आला अफसर में एवं जनता में प्रशंसा के पात्र बने। मालपुरा थाना इंचार्ज मुनीन्द्र सिंह की चारों तरफ भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। इसीलिए जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की, साहस पूर्वक लिए गए निर्णय की, पुलिस का पैगाम जन-जन में विश्वास को पुख्ता करने की और अपराधियों में भय,डर पैदा कर जन भागीदारी,आम जन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की सराहना  की है। जो अति प्रशंसनीय है। उन्होंने बता दिया है कि कठिन परिस्थितियों एवं चुनौतियों का सामना करने का नाम मुनीन्द्र सिंह है। अपराधियों में भय,डर पैदा कराने का नाम मुनीन्द्र सिंह है। सामाजिक सरोकार एवं पुलिस प्रशासन की साख बढ़ाने का नाम मुनीन्द्र सिंह है। कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखना दूरदर्शिता एवं साहस और सूझबूझ से निपटने का नाम मुनीन्द्र सिंह है। हर थाने की साख बढ़ाने में एवं अपने स्टाफ का साथ देने का नाम मुनीन्द्र सिंह है। इसीलिए जनता प्यार से कहती है आ गया सिंघम यह अति संयुक्ति नहीं है। जनता द्वारा दी गई उपनामों की पहचान है। जो मुनीन्द्र सिंह उर्फ सिंघम को मिली है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।