Loading...

राधा जन्मोत्सव पर सांगानेर में शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। श्री हित समाज मंडल सांगानेर के तत्वाधान में 31 अगस्त दिन रविवार को राधा जन्म उत्सव के उपलक्ष में सांगानेर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सांगानेर के श्रद्धालुओं ने एवं जनता ने बड-चड कर भाग लिया। यह शोभा यात्रा बैंड बाजों, ऊंट, घोड़ा, पालकी के साथ सांगा सेतु पुलिया होते हुए सांगानेर स्टेडियम से सांगा बाबा सर्कल, सिटी एस बस स्टैंड, मेन मार्केट होते हुए राधा वल्लभ मार्ग पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा का सांगा बाबा सर्कल पर भव्य स्वागत किया गया। इस शोभा यात्रा के कार्यक्रम में  सांगानेर का मशहूर हिंद मनफूल बैंड ने अपनी प्रस्तुति देकर जनता का मन मोह लिया, जिया बैंड ने भी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले, समाजसेवी, सांगानेर के गणमान्य व्यक्तियों एवं पुलिस प्रशासन तथा मीडिया का मंडल द्वारा सम्मान किया गया। अंत में महा आरती कर यात्रा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में हमारे संवाददाता एवं जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी का भी सम्मान किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।