Loading...

ईद ए मिलादुन्नबी पर अमन और शांति का प्रतीक

चूरू

Follow us

Share

1500 सौ साल जुलूस ए मोहम्मदी के आयोजन पर बैठक

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम में रात्रि 9:00 बजे एक बैठक पैगंबर इस्लाम के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला सालाना अमन ओ शांति भाईचारे का प्रतीक जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुई बैठक में जुलूस कमेटी के सैयद अबरार हुसैन कादरी ने बताया की इस साल पैगंबर इस्लाम का 1500सौ साला जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। वार्षिक जुलूस ए मोहम्मदी 5 ‌ सितंबर 2025 शुक्रवार को मरकाजी मदरसा मदीनातुल उलूम मोहल्ला तेलियां से सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्म स्तूप, पुरानी सड़क माल जी के कमरे से पुनः मदरसा में पहुंचकर समापन होगा जुलूस का नेतृत्व शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम मूल कादरी करेंगे जुलूस ए मोहम्मदी में सभी राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ गणमान्य एवं सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के साथ शहर भर के अलग-अलग मोहल्ले से मुस्लिम समुदाय के लोग मदरसा के बच्चे पैगंबर ए इस्लाम का पैगाम लेकर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होंगे। बैठक में शहर भर की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया बैठक का संचालन मोहम्मद अली पठान ने किया।

यह न्यूज़ भी देखे :  https://www.facebook.com/share/r/1CAhUpMXrB/

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।