Loading...

गणेश चतुर्थी पर खंडार विधायक ने वितरित की निःशुल्क स्कूटियाँ

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

दिव्यांगजन बने आत्मनिर्भर

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। गणेश चतुर्थी एवं श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2025 के शुभ अवसर पर खंडार विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत सात पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटियाँ (मय लोकोमोटिव फिटनेस) वितरित की गईं। त्रिनेत्र गणेश मेले में रणथम्भौर रोड स्थित भंडारे स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र गोठवाल, जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने संयुक्त रूप से स्कूटी वितरण किया। लाभार्थियों में राजाराम बैरवा (नाहरी कलां), हनुमान प्रसाद सैन (खिजुरी), मांगीलाल गुर्जर (गोपालपुरा), प्रिंस जाट (कुरेड़ी), जुगराज सिंह (टोडरा फलोदी), रामफूल बैरवा (वीरपुर) एवं शिवप्रकाश गुर्जर (धूमण कलां) शामिल रहे। इसके पश्चात खंडार विधायक ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेश मेले को स्वच्छ बनाने में विशेष योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया I विधायक गोठवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रयास केवल सुविधा देने का नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के जीवन में नई ऊर्जा भरने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। कार्यक्रम में उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग  मीना आर्य, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह न्यूज़ भी देखे : https://youtu.be/IaPWvfwIyE0

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।