Loading...

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 5400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

नई दिल्ली

Follow us

Share

ई-विटारा से मेक इन इंडिया को मिलेगी नई उड़ान

नई दिल्ली (रॉयल पत्रिका)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अहमदाबाद में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद वे हंसलपुर में सुजुकी की पहली वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक कार ‘ई विटारा’ को हरी झंडी दिखाकर यूरोप और जापान सहित 100 देशों के लिए रवाना करेंगे। इसके साथ ही तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के संयुक्त टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी 1,400 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं, विरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास और ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। अहमदाबाद, मेहसाना और गांधीनगर में 1,000 करोड़ की बिजली परियोजनाओं और पीएमएवाई (शहरी) के तहत झुग्गी पुनर्वास, सीवरेज व जल प्रबंधन प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे। प्रशासनिक सुधारों के तहत अहमदाबाद में नया स्टांप-रजिस्ट्रेशन भवन और गांधीनगर में डेटा स्टोरेज सेंटर भी शुरू किया जाएगा। कुल मिलाकर यह दौरा शहरी विकास, हरित ऊर्जा, परिवहन और डिजिटल शासन को गति देने वाला साबित होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।