जुलूस की तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित जुलूस में ढोल, बेंड, बाजे जानवरों, वाहनों व झांकियो पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
नशे के विरोध चलाई जाएगी मुहिम- साजिद खान
जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। मोहम्मद सद्दीक राजू ओर नसीम अली ने बताया कि जुलूस की तैयारी को लेकर सय्यद मोहियूद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में जालोरी गेट ईदगाह परिसर में मीटिंग का आयोजन किया गया। मौलाना हाफिज जावेद और इरफान कुरैशी ने बताया कि जुलूस हजरत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिजवी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साजिद खान ने बताया कि ओलमाए अहले सुन्नत की मान्यता के अनुसार पूर्ण सादगी, अदबो, एहतराम और अकीदत से जुलूस निकाला जाएगा व निरंतर 12 दिन तक नशे के विरुद्ध पोस्टर व बैनर द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा जिसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है। आसिफ नुरी व शाहरुख नुरी ने बताया कि मीटिंग के दौरान मोहम्मद फारूक, मोहम्मद साजिद, मौलाना अंजार, मौलाना हुसैन अशरफी, मौलाना जाकिर, मुफ्ती बशीर नक्शबंदी, मौलाना रफीक, हाफिज आसकर, पीर जावेद मिनाई, मास्टर हसनैन अशरफी, मौलाना अब्दुल माजीद, नसीम अली, मोहम्मद जावेद, एडवोकेट अब्दुल खालिद, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मोहम्मद सदीक राजू, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद कायम, उमर सामरिया, मोहसिन अत्तारी, आसिफ नूरी, हेदर नुरी, हेदर अली, नासिर हुसैन, मोहम्मद शाहरुख, इमरान कुरेशी, जुल्फिकार अली, नूर मोहम्मद इफ्तिकार अहमद, सिराजुद्दीन, नफीस अहमद, वाजिद उस्ताद, आजाद सहित ओलमाए अहले सुन्नत, जोधपुर के तमाम बुद्धिजीवी, विद्वान और तमाम आशिकाने रसूल जोधपुर आदि उपस्थित रहे।
यह निर्णय लिए-
तंजीम अइम्मा-ए-अहले सुन्नत एवं आशिकाने रसूल कमेटी के तमाम जिम्मेदारों ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि 2023 – 2024 मैं निकाले गए जुलूस की तरह होगा इस बार भी जुलूस में टू व्हीलर, फोर व्हीलर, बैंड बाजे, ढोल ताशे, झांकियों नाबालिग बच्चे और महिलाओं पर जुलूस में पूर्ण प्रतिबंध रखा है और जुलूस सुबह के समय पर जल्दी निकल जाएगा ताकि सभी जुम्मे की नमाज अदा होकर सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
