Loading...

संजू कुमार शर्मा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया

झालावाड़

Follow us

Share

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। संजू कुमार शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी को 15 अगस्त 2025 को राज्य स्तर पर अरण्य भवन, जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वन विभाग वन मंडल झालावाड़ में क्षेत्रीय वन अधिकारी  के पद पर कार्यरत संजू कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तर पर सम्मानित होने वालों में एकमात्र क्षेत्रीय वन अधिकारी के रूप में में किया गया। शर्मा को यह सम्मान अरण्य भवन, जयपुर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राज्य स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, शर्मा द्वारा झालावाड़ जिले में विकसित लव कुश वाटिका बडबेला को विकसित कर इको ट्यूरिज्म के रूप में पहचान दिलाने एवं जिले के प्रथम वेटलैंड के रूप  में बडबेला तालाब के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान तथा बेटी के जन्म पर पौधे लगाने हेतु बेटी वाटिका की स्थापना हेतु चयन किया गया। जैसा कि विदित है झालावाड़ जिले में विकसित लव कुश वाटिका पर्यटन के क्षेत्र में खूब सराही जा रही है। इसे देखने प्रतिमाह लगभग 1000 के करीब पर्यटक पहुंच रहे हैं। साथ ही वेटलैंड बडबेला पर शीत ऋतु में प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है जो शोधार्थियों और पक्षी प्रेमियों के लिए एक अनुपम क्षेत्र बन रहा है। उक्त वाटिका को झालावाड़ जिले के पर्यटन क्षेत्र में तथा स्थानीय हाडोती और जिले की पुस्तकों में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। जैसा कि ज्ञात है लव कुश वाटिका को विकसित करने हेतु पूर्व में भी शर्मा को हाडौती गौरव सम्मान, झालावाड़ गौरव सम्मान, झालावाड़  रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।