Loading...

एसडीपीआई बारां ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न, ज़िला कमेटी की घोषणा

बारां

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)।  24 अगस्त 2025 रविवार को सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, राजस्थान की DRC ( ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन)  बारां शहर में आयोजित की गई। सबसे पहले प्रदेश नेतृत्व का ज़ोरदार स्वागत कर उनको रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया, उसके बाद पार्टी का फ्लेग होस्टिंग किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पार्टी की ज़िला कमेटी की घोषणा कर के सभी निर्वाचित ज़िला कमेटी सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन रंगरेज, प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों के रूप में इफ्तेक़ार अहमद, मुफ़्ती मोहम्मद उमर और मोहम्मद जावेद ने बतौर मेहमान इस सम्मेलन में शिरक़त कर ज़िला कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराया। नई ज़िला कमेटी में अब्दुल अज़ीज़ अज्जू ज़िला अध्यक्ष, अल्ताफ हुसैन व अख्तर हुसैन ज़िला उपाध्यक्ष, अलीम मंसूरी व सलमान नदवी ज़िला महासचिव, शहादत अंसारी व गुलशेर अहमद ज़िला सचिव व हाजी मोहम्मद अशफ़ाक़ कोषाध्यक्ष तथा इरशाद अंसारी, सलामत हुसैन, नियाज़ अहमद, ज़ाकिर हुसैन, रईस अहमद, लियाक़त हुसैन व वसीम शेख कार्यकारणी सदस्य के रूप में चुने गए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।