Loading...

माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आया, ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

कोटा

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

कोटा (रॉयल पत्रिका)। देश के विभिन्न प्रदेशों से चाँद की खबर मिलने पर आज दरगाह अहमद अली उर्फ़ जंगली शाह बाबा पर 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी होने का उलेमाओ द्वारा एलान किया। दरगाह अहमद अली शाह पर सफ़ेद अमन का परचम लहराकर दिया शांति का संदेश। इस मौके पर मिठाईयां बांटी, ओर गले मिलकर मुबारक बाद पेश की। ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद निक्कू व प्रवक्ता आसिफ़ ख़ान ने बताया की परंपरागत तरीक़े से  ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़ले हक़ कादरी की सरपरस्ती, मौलाना सईद मुख़्तार, मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, क़ाज़ी ए  कस्बा कैथून, मोलाना इदरीस रज़ा, मुफ़्ती नौशाद, हाफिज यामीन अशरफ़ी, मुफ़्ती शाहबाज़ आलम, मौलाना रौनक़ अली, हाफिज इब्ने अली, मौलाना कमरूद्दीन अशरफी, हाफिज शाहनवाज, मोलाना अज़हर व ऑल इंडिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईद मिलादुन्नबी का अमन का सफ़ेद परचम लहराकर पैग़म्बरे इस्लाम की अमनो शांति के संदेश को 1500 साला मिलादुन्नबी पर जन जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। मौलाना फजले हक़ ने बताया कि अजमेर के शहर काजी तौसीफ अहमद ने चांद की तस्दीक करने पर क़ाज़ी ए शहर कोटा ज़ुबैर अहमद साहब ने 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का लेटर जारी किया । देश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी दारुल उलूम अशरफ़िया मुबारकपुर के मुफ्ती निजामुद्दीन साहब ने भी 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का लेटर जारी किया है। प्रोग्राम में एडवोकेट अख्तर खान अकेला, निजामुद्दीन बबलू, पूर्व वक्फ कमेटी चेयरमैन कोटा अब्दुल अजीज अंसारी, दरगाह बाबा जंगली शाह के सदर जफर ठेकेदार, बशरुद्दीन उर्फ कल्लू पीर, इदरीस बरकाती, डॉक्टर अतीक, अख्तर अंसारी, तबरेज पठान, नदीम खान, रफीक बुमिया, दानिश पठान अंता, अब्दुल जलील सदर केशवपुरा मस्जिद, साजिद जावेद, जाहिद निजामी, कलीम मिंटू मौजूद रहे, इरफान गोरी ने मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई। पठान मदनी सोसाइटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन जिलानी व उनके साथियों के सहयोग से लंगर का एहतेमाम किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।