Loading...

6 महीने चले अदालती केस के बाद नईमुद्दीन गुडडू ने पुनः संभाली लाड़पुरा प्रधान की कुर्सी 

कोटा

Follow us

Share

नईमुद्दीन गुडडू के समर्थकों ओर कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर

कोटा (रॉयल पत्रिका)। पंचायत समिति लाडपुरा के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू को वित्तीय अनियमितता के चलते 27.02.25 को निलंबित किया गया था, जिसके चलते राजस्थान हाईकोट में याचिका दाखिल कर कोर्ट द्वारा स्टे किया गया। जिसकी पालना में 20.8.25 को पंचायत राज विभाग के सचिव इंद्रजीत सिंह द्वारा पदग्रहण का आदेश निकला गया। इसके बाद प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने अदालत चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अदालत चौराहे से पैदल चल कर पंचायत समिति परिसर में आकर पदभार ग्रहण किया, पंचायत समिति में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सभी का मुंह मीठा कराया गया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव अनूप ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मंजूर तंवर, लाडपुरा विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर, उपमहापौर पवन मीणा, पूर्व कैथून नगर पालिका अध्यक्ष आईना महक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोईज उद्दीन गुडडू, ब्लॉक अध्यक्ष लाडपुरा अनूप मेहरा, उप प्रधान अशोक मीणा, पार्षद बबलू कसाना, पार्षद किशन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष हेमचंद कुशवाहा, कमल गहलोत, जिशान अली, पंकज प्रभाती, उमा शंकर नागर, दीपक नामदेव, हंसराज चारण, विनोद बुर्ट, सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष शकील मिर्जा, अंसारी समाज अध्यक्ष लियाकत अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।