Loading...

महिला सशक्तिकरण को आयाम देती है जयपुर की बेटी तहरीन खान

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका) I ईदगाह निवासी तहरीन खानम ने प्राथमिक शिक्षा सैयद पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, वन विहार जयपुर से 12वीं करने के बाद इस्लाम को जानने के लिए अल जामिया तुल आलिया स्कूल से आलिमियत की और राजस्थान विश्वविद्यालय से एम.ए. किया। तहरीन कागज या घर का फालतू सामान से कला और शिल्प तैयार करती हैं। यह हुनर उन्हें अपनी माँ से मिला है। उनकी बड़ी बहन भी यही कार्य करती हैं। गूगल पर तहरीन खान का नाम लिखते ही उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। हाल ही में जयपुर के अजमेर रोड स्थित होटल Foxoso Fiori में आयोजित कार्यक्रम में भारत के टॉप 50 स्कूल डायरेक्टर्स और 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें तहरीन खान को भी सम्मानित किया गया। तहरीन खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं, उनके यूट्यूब पर 8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।