Loading...

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय आधिकारिक दौरे में होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विशेष आमंत्रण पर शामिल हुआ। फेडरेशन प्रतिनधियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर होटल उद्योग व पर्यटन से जुड़ी प्रमुख मांगें रखी, सरकार से होटल उद्योग के लिए कर रियायतें व हेरिटेज मान्यता विस्तार की गुहार लगाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा पर्यटन और होटल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में फेडरेशन को दिए निमंत्रण पर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर और उदयपुर संभागों से जुड़े फेडरेशन के पदाधिकारी 19 और 20 अगस्त 2025 को दिल्ली प्रवास पर रहे। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष काजी अहतशामुद्दीन ने बताया की इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर जनवरी मैं होने जा रहे ट्रैवल मार्ट की विस्तार से चर्चा की और होटल उद्योग व पर्यटन से जुड़ी अहम मांगें रखीं। इसमें 1000 रुपये तक के कमरे की टैरिफ पर जीएसटी से मुक्ति, 20 लाख तक की छूट सीमा को बढ़ाकर 40 लाख करने, हेरिटेज बिल्डिंग की मान्यता को 1951 से बढ़ाकर 1970 करने और होटल उद्योग को 5% जीएसटी की श्रेणी में रखने जैसे मुद्दे शामिल रहे। बैठक में फेडरेशन अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, कोटा संभाग अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी, जोधपुर संभाग अध्यक्ष पवन मेहता, भरतपुर संभाग अध्यक्ष अनुपम सिंह, माउंट आबू अध्यक्ष अरविंद बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल महासचिव खुशाल पारीक समेत सभी संभागों के महासचिव और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।