स्वतंत्रता दिवस पर रॉयल पत्रिका के संवाददाता शब्बीर हुसैन को किया सम्मानित
एम. खान
बारां (रॉयल पत्रिका) I जयपुर से प्रकाशित होने वाले रॉयल पत्रिका समाचार पत्र के बारां जिले के संवाददाता शब्बीर हुसैन को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिव्यांशु शर्मा और एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शब्बीर हुसैन पिछले 12 सालों से समर्पित भाव से रॉयल पत्रिका के लिए रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं। इन्होंने हमेशा अपनी सटीक रिपोर्टिंग के जरिए पीड़ितों, शोषितों के मुद्दों, प्रशासनिक खबरों और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को बेहतरीन ढंग से अपनी कलम के जरिए पेश किया है। उनके सम्मानित होने पर बारां जिले सहित हाड़ौती संभाग के गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद देकर हौंसला अफजाई की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
