दरगाह कमेटी अजमेर की केंद्रीय गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमिताएं उजागर
अजमेर (रॉयल पत्रिका)। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने संसद के मानसून सत्र में लिखित जवाब देते हुए उनके मंत्रालय के तहत काम करने वाली दरगाह कमेटी, अजमेर के भीतर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर किया है। बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के सवाल के जवाब में मंत्री ने गुरुवार को संसद में लिखित जवाब प्रस्तुत किया। इसमें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 2013-14 से 2022-23 तक की रिपोर्टों का हवाला दिया गया, जिसमें 6 करोड़ रुपये से अधिक की विसंगतियों का खुलासा हुआ। बेनीवाल ने कहा कि उनके द्वारा पूछे गए 5 में से 2 सवालों का जवाब मंत्री ने गोल-गोल दिया है, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। रिपोर्ट में निधियों का दुरुपयोग, रखरखाव और स्वच्छता की कमी, कर नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा संबंधी खामियों को भी सामने लाया गया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
