Loading...

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर राज्य स्तर पर सम्मानित

बारां

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारां जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अगस्त को जोधपुर स्थित बरकतुल्ला स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। विशेष रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र परिवारों एवं सदस्यों की केवाईसी, एलपीजी सब्सिडी गिवअप अभियान, आधार सीडिंग तथा नवीन पात्र परिवारों के चयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टर तोमर के इन उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर तोमर ने 14 अगस्त को माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित एट होम कार्यक्रम में भी शिरकत की थी।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।