Loading...

पाली चढवा समाज ने भीमराज भाटी व हकीम भाई का किया भव्य स्वागत

पाली

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली, (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम समाज कार्यालय मस्तान बाबा पर चढवा समाज पाली की ओर से समाज के सदर हाजी मोहम्मद याकुब के नेतृत्व में पाली चढवा समाज के प्रतिनिधि द्वारा हकीम भाई को पाली शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया व बधाई दी तथा साथ ही हकीम भाई को अध्यक्ष बनाने के लिए पाली विधायक भीमराज जी भाटी का भी स्वागत कर आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह के बाद विधायक जी के समक्ष अब्दुल रज्जाक चढवा ने व रिजवान चढवा ने चढवा समाज में ओबीसी संशोधन का मामला जो लम्बे समय से राज्य सरकार मे विचाराधीन था उसकी समस्त कार्यवाही पुर्ण होने के बावजूद आदेश जारी नहीं होने को लेकर समस्त कार्यवाही को अवगत कराया। जिस पर विधायक जी ने अतिशिघ्र मुख्यमंत्री जी मिलकर आदेश जारी कराने आश्वासन दिया वहा उपस्थित मोहम्मद याकुब चढवा, अब्दुल रज्जाक चढवा, मोहम्मद हुसैन चढवा, इफ्तिखार अहमद चढवा, मोहम्मद उमर चढवा,गुलाम रसुल बाबुभाई चढवा, फिरोज चढवा सीए यासीन भाई चढवा, सभी समाज बंधुओं ने हकीम भाई को बधाई दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।