डोल मेले का विस्तार कर तालाब की पाल पर व्यापारियों के लिए 225 नई दुकानों का होगा आवंटन -ज्योति पारस
हाड़ौती का ख्यातनाम डोल मेला 03 सितम्बर से
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। हाड़ौती का ख्यातनाम लोकपर्व डोल मेला इस बार नगर परिषद बारां द्वारा 03 सितम्बर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुकानदारों को राहत प्रदान करते हुए मेला परिसर में 225 नई दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नगर परिषद सभापति ज्योति पारस ने बताया कि हाड़ौती का ऐतिहासिक ख्यातनाम डोल मेला नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष जलझूलनी एकादशी से विधिवत प्रारम्भ किया जाता है। इस मेले में हाडौती, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में दुकानदार दुकानें लेकर आते है। वर्तमान में मेले के लिए अधिक परिसर की जरूरत महसूस की जा रही थी ताकि मेला देखने आने वाले एवं मेले में व्यवसाय करने आने वाले दोनों को सुविधा मिल सके इसलिए नगर परिषद द्वारा मेला परिसर का विस्तार करते हुए इस वर्ष डोल तालाब पाल परिसर में 225 साईज 20ग15 फुट की नई दुकानें आवंटित करने का निर्णय लिया है। पारस ने कहा कि जो भी दुकानदार भाई इन नई 225 दुकानों में मनिहारी, कपड़ा, बर्तन, खिलौना आदि की दुकान लगाने के इच्छुक हैं वह 20 अगस्त तक नगर परिषद बारां में आवेदन कर सकते है। प्रत्येक दुकान का किराया 15000/- मेला अवधि के दौरान लेना तय किया गया है। उप सभापति नरेश गोयल ने बताया कि इस बार डोल मेले को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा शीघ्र ही इस वर्ष के लिए मेला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
