Loading...

इनरव्हील क्लब बारां द्वारा स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जच्चा-बच्चा पोषण और देखभाल जागरूकता कार्यक्रम किया

बारां

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चले स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत इनरव्हील क्लब बारां की अध्यक्ष नीतु गुप्ता के नेतृत्व में नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को पौष्टिक आहार तथा बच्चों के लिए बेबी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया उपस्थित रहीं।  कार्यक्रम में एमसीएच प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश मीना, मदर मिल्क बैंक से डॉ. अकबर अली बोहरा, मैनेजर दीपीका हरनवाल तथा जच्चा-बच्चा विशेषज्ञ डॉ. हीना ने माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सही पोषण, स्तनपान के लाभ, स्वच्छता और शिशु के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने माताओं को प्रेरित किया कि समय पर देखभाल और उचित आहार से बच्चे का स्वस्थ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। क्लब द्वारा कोषाध्यक्ष मंजू बंसल द्वारा प्रोजेक्ट गिफ्ट निकला गया जिसमें अनीता सेठी ने बाजी मारी। इस अवसर पर सुमन गोयल, चंद्रकला सेठी, मंजू बंसल उपस्थित रही। नीतू गुप्ता ने आने वाले सभी डॉक्टर्स को माला पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता सेठी द्वारा किया गया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।