Loading...

मंगोलों ने बसाया था दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका?

Jaipur

mangols ki image

Follow us

Share

मंगोलपुरी राजधानी दिल्ली का एक फेमस इलाका है, जिसका अपने आप में एक इतिहास है। मंगोलपुरी नाम सुनते ही हमारे दिमाग में यह आता है कि आखिर इसका नाम मंगोलपुरी कैसे पड़ा। चलिए हम बात बताते हैं आपको मंगोलपुरी का सदियों पुराना इतिहास……

बात उस समय की है जब कई आक्रमणकरियों ने हिंदुस्तान पर राज करने के लिए आक्रमण किया। इन्ही में से एक थे मंगोल जो बहुत खतरनाक लड़ाके माने जाते थे। मंगोलों ने भारत पर 1297 से 1306 ई. तक लगातार कई बार आक्रमण किए। उस समय यह माना जाता था कि मंगोलों को कोई हरा नहीं सकता। जब मंगोलों ने हमला किया उस समय दिल्ली की गद्दी पर जलालुद्दीन फिरोज खिलजी बैठा था। तीसरी बार जब मंगोलों ने हमला किया तब कुछ मंगोल सैनिक वापस नहीं लौट पाए। इन मंगोल सैनिकों ने बादशाह जलालुद्दीन खिलजी से दिल्ली में रहने के लिए शरण मांगी।

यह भी पढ़े

https://royalpatrika.com/mughal-emperor-humayun-protected-the-honour-of-rajput-queen-karnavatis-rakhi/

खिलजी ने उनके सामने यह शर्त रखी की अगर वह इस्लाम धर्म कुबूल कर ले तो उन्हें दिल्ली में रहने दिया जाएगा। मंगोलो ने खिलजी की इस शर्त को मान लिया और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इसके बाद जलालुद्दीन खिलजी ने उन सैनिकों के लिए एक शहर बसाया। जिसका नाम ‘मंगोलपुर’ रखा गया। यही आज मंगोलपुरी के नाम से जाना जाता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।