Loading...

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा

जोधपुर

Follow us

Share

जोधाणा जागरूक मंच ने पोस्टर विमोचन ओर पौधारोपण किया

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्था की ओर से 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण का पोस्टर विमोचन और पौधारोपण कार्यक्रम दरगाह तकिया चांद शाह में आयोजित किया गया दरगाह परिसर में छावदार फलदार पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने बताया कि पोस्टर विमोचन संस्थापक साजिद खान, संरक्षक इरफान कुरैशी, समाजसेवी मोहम्मद साजिद, पार्षद एडवोकेट असलम खान, यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रशीद अंसारी के हाथों करवाया गया। संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ नुरी और कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारून ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए जाएंगे। जोधाणा युवा मंच के अध्यक्ष अकरम सांखला ने बताया कि पोस्टर विमोचन और पौधारोपण के मौके पर मोहम्मद साबिर, इमरान खान, मोहम्मद सलीम मुन्ना, शौकत कुरैशी, ताजदार अब्बासी, मोहम्मद समीर, राजु खान, शाहरुख खान, मोहम्मद लियाकत, मोहम्मद समीर, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अशफाक, सोहेल जिन्दरान आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।