Loading...

आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच

बारां

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां,(रॉयल पत्रिका)। नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जिले के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि नीति आयोग की यह पहल वास्तव में सराहनीय है। बारां जिला लहसुन उत्पादन में अग्रणी है और अब इसकी प्रोसेसिंग यूनिट की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ललित मीणा ने कहा कि टेक्नोलॉजी के विस्तार ने गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाई हैं। ऑनलाइन पेमेंट इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। बारां आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन हमें सामूहिक प्रयासों से इस सूची से बाहर निकलना है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। कार्यक्रम में नरेश सिकरवार ने कहा कि पहले जो वस्तुएं आयात की जाती थीं, वे अब यहीं उत्पादित होने लगी हैं। आकांक्षा हाट जैसे आयोजनों से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और व्यापार विस्तार का सशक्त मंच मिलेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुनील शर्मा ने किया।  इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नगर अध्यक्ष ओपी पारेता, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, रसद अधिकारी अनिल चौधरी, किशनगंज एसडीएम, एनआईसी उपनिदेशक मनीष शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।