Loading...

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, का इजलास ए आम सम्पन्न

बारां

Follow us

Share

आबिद हुसैन अंसारी निर्विरोध सदर निर्वाचित

शब्बीर हुसैन

बारां,(रॉयल पत्रिका)। अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी ज़िला बारां द्वारा इजलास ए आम एवं नई कार्यकारिणी के सदर (अध्यक्ष) के चुनाव का रविवार, 3 अगस्त 2025 को अंजुमन मैरिज हॉल, अंजुमन चौराहा बारां में सम्पन्न हुए। शूरा कमेटी सदस्य और चुनाव अधिकारी हाजी मास्टर अयूब अली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई, प्रोग्राम में बारां शहर सहित अंता, सीसवाली, मांगरोल, छबड़ा, किशनगंज, भंवरगड़, कवाई, बड़ोरा सहित जिले भर के जिम्मेदार मुस्लिमजनों ने हिस्सा लिया। सभी ने समाज की भलाई, शिक्षा, रोजगार और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की सदारत अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के पूर्व सदर हाजी निजामुद्दीन खान ने की।  इजलास संस्था की नई टीम गठित करने के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से आबिद हुसैन अंसारी को बारां जिले की तमाम तन्ज़ीमों, संगठनों, सियासी पार्टियों व पंचायतों से मिलकर बना जिले का सबसे बड़ा मुस्लिम संगठन अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारां का सदर निर्विरोध चुना गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एक राय होकर स्वीकार किया।  इजलास में संस्था की भावी रणनीतियों, सामाजिक मुद्दों और समुदाय के विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। संचालन अब्दुल मतीन ने किया। कार्यक्रम में अंजुमन सदर माजिद सलीम, नायब सदर जाकिर मंसूरी, हाजी निजामुद्दीन खान छबड़ा, ईदगाह सदर अंता हाजी रसूल मोहम्मद, मोमिनान सदर सीसवाली हाजी गफूर अंसारी, वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी, एम इदरीस खान सीसवाली, इकबाल खान अंता, सेठ उस्मान पलायथा, हाजी वसीम अहमद, हाजी लियाकत अली मेव, मांगरोल शहर काजी मुबशशर साहब, हाजी अब्दुल हसीब, सईद अंसारी, नासिर मिर्जा, एडवोकेट फिरोज खान, रईस हाशमी, एडवोकेट अमीनुद्दीन, हस्सान खान, अजीज भाई छीपाबड़ौद, अजीम पठान, प्रोग्राम कनवीनर इकबाल नेता, जिला अध्यक्ष शाहिद कुंडी, अशरफ देशवाली, शाहिद इकबाल भाटी, पार्षद परवेज खान, पार्षद शरीफ रंगरेज, अखलाक अंसारी, अब्दुल सलाम दिलावर, पार्षद अब्दुल अजीज अज्जू, हाजी सेठ उस्मान पलायथा, महफूज भाई छिपाबड़ौद सहित कई जिम्मेदार मोजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।