Loading...

ऑल इंडिया सीरत कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषणा

नई दिल्ली/कोटा

Follow us

Share

नियाज़ अहमद निक्कू बने राष्ट्रीय महासचिव

शब्बीर हुसैन

नई दिल्ली/कोटा, (रॉयल पत्रिका)। इस्लामी परंपराओं के अनुसार 1500 साला मिलादुन्नबी पोस्टर का विमोचन किया गया। ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी रियासत अली ने बताया कि सरपरस्त हाजी मुईनुद्दीन अशरफी की सरपरस्ती ओर ऑल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद फजले हक कादरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली के दरियागंज में हुई। जिसमें देश के सात प्रांतों के विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष फजले हक ने कहा कि ऑल इंडिया सीरत कमेटी के संस्थापक पूर्व सांसद सैयद शाह मौलाना असरार उल हक ने  इसकी स्थापना 1957 में की थी। सालों से सीरत कमेटी के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के मौके देशभर में जलसे जुलूस निकाले जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस 1500 साला मिलादुन्नबी मनाने के आंदोलन को ओर सक्रिय बनाने के लिए सात प्रांतों के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की। जिसमें संरक्षक अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी मुंबई, संरक्षक हाजी मुईन अशरफी, महासचिव अल्हाज नियाज़ अहमद निक्कू, उपाध्यक्ष कारी रियासत अली, नाजिम मौलाना मुहम्मद कलीम अशरफ को बनाया गया। प्रोग्राम में नई दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ओर बिहार के लोगों ने बैठक में शिरकत की। इस दौरान 1500 साला ईद मिलादुन्नबी मानने के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। जिसमें इस्लामी परंपराओं के साथ सादगी और भाईचारे से ईद मिलादुन्नबी मनाने की अपील की गई। बैठक में हाजी मशकूर, मौलाना आरिफ, मौलाना कामिल, हाफिज मतीन शामिल हुए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।