Loading...

देशी कटटा मय जिन्दा कारतूस के दो युवक गिरफ्तार 

जयपुर

Follow us

Share

पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्यवाही

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। थाना मुहाना ईलाके में रात्रि 9 पीएम से 12 पीएम के बिच सुनसान सडको व शराब ठेको के आस पास हथियार दिखाकर लगातार हो रही लूट की वारदातो के क्रम में 01 अगस्त 2025 को वंदना एसआई मय जाब्ता के गश्त के दौरान मुखबिर खास से सुचना मिली की मुहाना मंडी में एक एक्सटीम बाईक बिना नम्बरी पर दो लडके सवार होकर आस पास घुम रहे है। जिनके पास हथियार है जिस पर पुलिस टीम के मुखबिर खास के बताये अनुसार जाकर चैक किया तो एक बिना नम्बरी एक्सटीम बाईक पर दो लडके नाम पता संदीप वैष्णव पुत्र बनवारी लाल जाति वैष्ण्व साद उम्र 23 साल निवासी ग्राम वास खादेडा थाना केकड़ी अजमेर हाल निवासी मोहनगर मीणा कॉलोनी सुखिया सांगानेर व राहुल गुर्जर पुत्र रंगलाल गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी ग्राम झिंझण पुलिस थाना सिकन्दरा दौसा के कब्जे से एक 32 बोर देशी कटटा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया जाकर पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण पर मुकदमा नंबर 788/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया ।

गुर भुपेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना के नेतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा थाना मुहाना ईलाके में रात्रिकालीन हो रही हथियार की नोंक पर मोबाईल पैसे व मोटरसाईकील लूट की वारदातो के घटनास्थलो पर जाकर कैमरे के फुटेज देखे गये जिसमें दो लडके एक्सट्रीम स्पोर्टस बाईक पर करीब 9 बजे के आस पास से लेकर 12 बजे के बिच सुनसान सडके व शराब के ठेको के आस पास अकेला सुनसान सडक पर खडे लडको को देशी कटटा दिखाकर उसका पैसा मोबाईल व बाईक लूटकर ले जाते थे जो लगातार कई दिनो से वारदाते कर रहे है। सैकडो सीसीटीवी फुटेज देखने पर पाया की दोनो लडके पतले दुबले व एक के बाल लम्बे है तथा दूसरा की लंबाई 6 फीट से उपर है जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास मामूर किया जाकर लगातार पीछा किया गया। मुखबिर की सुचना पर उक्त दोनो लडको बाईक के मय हथियार के गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिन्होने पुछताछ में करीब आधा दर्जन वारदातो का खुलासा किया है। जिनसे एक लूटी गई बाईक आर जे 05 एसजी 0793 व लूटे गये चार मोबाईल मुलजिमो की सुचना पर बरामद किये गये है ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।