Loading...

शहर की सड़कें गड्डों में हो रही तब्दील, सुध लेने वाला कोई नहीं-इमरान कुरैशी

जयपुर

Follow us

Share

पीसीसी सचिव बोले-जनप्रतिनिधि व प्रशासन समस्या का करें समाधान

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने कहा कि राजधानी जयपुर के सांगानेर, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा विधानसभा के साथ ही पूरे जयपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हर गली-मोहल्ले में सिर्फ गड्ढे नजर आ रहे हैं। सड़क नाम की कोई चीज नहीं है, जो सड़कें 4 महीने पहले बनी थी उन सड़कों पर भी इतने गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं, सड़क नजर ही नहीं आ रही है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। कई घंटे वाहनों का जाम लगा हुआ नजर आता है। यहां जारी एक बयान में कुरैशी ने कहा-लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए गड्डों के चारों तरफ पत्थर लगा दिए, लोगों को सावधान करने के लिए बोर्ड लगा दिए हैं, लेकिन जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नेता सड़कों पर निकलकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए नजर नहीं आते, जनता मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायकों से उम्मीद कर रही है कि वह जाकर उनकी सुध लेंगे, लेकिन जनता के भारी आक्रोश के बावजूद सरकार के किसी भी प्रतिनिधि का लोगों के बीच में पहुंचकर गड्डों के भरने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करना बहुत शर्म की बात है। इमरान कुरैशी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि वे मौके पर जाकर जनता की सुध लें और समस्या का समाधान करें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।