भाजपा के कद्दावर नेता और प्रवक्ता ने थामा लालू का दामन, चुनाव से पहले कई पार्टियों में हलचल
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन के समक्ष भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश प्रसाद चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल और संजय यादव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन ने भाजपा नेता सुरेश प्रसाद चौरसिया और उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता रसीद के साथ लालू जी की जीवनी ‘गोपालगंज से रायसीना’ पर लिखी पुस्तक देकर सम्मानित किया। और सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। हम सभी को ऐसी ताकतों का डटकर मुकाबला करना होगा और लालू जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार के दौरान तेजस्वी ने नौकरी, रोज़गार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई आदि के क्षेत्र में बिहार के विकास का जो रोडमैप तय किया, उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को बल मिला है।
बिहार में विकास और रोज़गार को मुद्दा बनाकर बिहार में नफ़रत के माहौल को ख़त्म करने की दिशा में तेजस्वी ने जो काम किया है, वह ऐतिहासिक रहा है और उसकी हर तरफ़ सराहना हो रही है। आज तेजस्वी के नेतृत्व पर बिहार की जनता का जो विश्वास और समर्थन है, उसे और मज़बूत करने की जरूरत है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
