संभल में 7 बीघा सरकारी भूमि पर बना ईदगाह और इमामबाड़ा किया ध्वस्त
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल भर से अलग-अलग मामलों में लगातार बुलडोलर एक्शन हो रहा है। गुरुवार को प्रशासन ने एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछोली में सात बीघा सरकारी जमीन पर बने अवैध ईदगाह और इमामबाड़े को बुलडोजरों से ध्वस्त किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी की एक कंपनी तैनात है। प्रशासन के अनुसार, यह भूमि गाटा संख्या 1240 में दर्ज है,जिसका रकबा 0.166 हेक्टेयर है। राजस्व रिकॉर्ड में इसे खाद के गड्डे की आरक्षित श्रेणी में अंकित किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि इस सरकारी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा इमामबाड़ा और ईदगाह का निर्माण कर दिया गया था। जो पूरी तरह अवैध था।
31 जनवरी को बेदखली का आदेश:-
मामले में लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी, 2026 को तहसीलदार न्यायालय में धारा 67 के तहत वाद दायर किया। इसके बाद 31 जनवरी को सार्वजनिक नोटिस जारी कर अखबार में प्रकाशन कराया गया। ताकि संबंधित पक्ष सामने आकर अपना दावा पेश कर सके। हालांकि तय समय सीमा में कोई भी व्यक्ति स्वामित्व का दावा करने या अपत्ति दर्ज करने के लिए नहीं आया। अदालत ने इसके बाद अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए, लेकिन जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो 31 जनवरी को ही बेदखली का आदेश पारित कर दिया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
