गर्मी में प्यासे परिंदों के लिए राहत बनीं महिलाएं -अहसास संस्था ने चलाया “परिंडे बांधो” अभियान
-दस्तकार केंद्र शेरपुर पर पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे
सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। गर्मी की तपन में जब इंसान भी पानी को तरसने लगे, तब बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी सवाई माधोपुर की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की वाइस चेयरमैन डॉ. आरती सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दस्तकार केंद्र, शेरपुर पर “परिंडे बांधो” कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
इस अवसर पर कई शिल्पकार महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पक्षियों के लिए छायादार स्थानों पर पानी से भरे परिंडे बांधे ताकि वे इस भीषण गर्मी में राहत पा सकें।
संस्था की वाइस चेयरमैन डॉ. आरती सिंह भदौरिया ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की पहल नहीं है, बल्कि गर्मी के मौसम में समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अहसास संस्था की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी है। संस्था का आह्वान है कि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में सहभागी बनें और अपने घरों, छतों व बाग-बगिचों में परिंडे बांधकर पक्षियों को जीवनदान दें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
