जब अमानतदारी उठ जाएगी…
रसूलुल्लाह ﷺ ने फरमाया: “जब अमानतदारी (ईमानदारी) खो जाएगी, तो फिर क़यामत का इंतज़ार करो।”
(बुख़ारी)। ये लफ़्ज़ नबी-ए-अकरम ﷺ के हैं — जो उस दौर की तस्वीर पेश करते हैं, जहाँ सच्चाई की जगह झूठ, धोखा और फरेब ने ले ली होगी। और आज, इक्कीसवीं सदी में, हम उसी दौर में जी रहे हैं जहाँ लोग ज़बानी तो ईमानदारी की क़द्र करते हैं, लेकिन अमली ज़िंदगी में अक्सर उसे नजरअंदाज़ करते हैं।
- हम बच्चों को क्या सिखा रहे हैं?
जब हम अपने बच्चों से फ़ोन पर झूठ बुलवाते हैं: “कहो अब्बू घर पर नहीं हैं,” जब हम किसी दावत से बचने के लिए झूठा बहाना बनाते हैं, तो हम अपने बच्चों को झूठ और फरेब की तालीम दे रहे होते हैं — भले ही हमें इसका एहसास न हो। हम कहते हैं कि बच्चों को झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन उनके सबसे पहले उस्ताद तो हम ही हैं। और जब बच्चों का दिल सच्चाई से खाली होने लगे, तो समझिए कि क़ौम की बुनियाद हिल चुकी है।
ईमानदारी का मतलब
ईमानदारी सिर्फ़ सच बोलना नहीं — ये एक अंदरूनी सफ़ाई है। इसमें होता है: दिल से सच्चा होना, बातों में सच्चाई,मुआमलात में साफ़गोई, और अल्लाह और उसके बन्दों के साथ बेईमानी से बचना। कुरआन कहता है: “ऐ ईमान वालों! अल्लाह से डरो और सच्चों के साथ हो जाओ।” (सूरत तौबा 9:119). इब्न कसीर रह. इस आयत की तफ्सीर में कहते हैं:“सच्चाई पर डटे रहो, यही तुम्हें मुसीबतों से बचाएगी और हल निकाल देगी।”
अल-अमीन और अस-सादिक़ ﷺ
रसूलुल्लाह ﷺ को लोग उनके नबी बनने से पहले ही अल-अमीन (ईमानदार) और अस-सादिक़ (सच्चे) कहा करते थे। एक बार आपने मक्का के लोगों से पूछा: “अगर मैं कहूं कि इस पहाड़ के पीछे से एक फ़ौज आ रही है, तो क्या तुम मान लोगे?” लोगों ने कहा: “हां! क्योंकि हमने आपको कभी झूठ बोलते नहीं देखा।” यह एक दुश्मन, अबू सुफ़यान, तक ने कुबूल किया कि: “वो ना कभी झूठ बोलते हैं और ना किसी की अमानत में खयानत करते हैं।”
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
