ज़िन्दगी क्या है?
ज़िन्दगी एक जलता चिराग़ है, जो एक दिन बुझ जाएगा।
ज़िन्दगी एक जद्दोजहद है, जिस में कदम कदम पर काँटे हैं।
ज़िन्दगी खुदा तआला की एक अमानत है।
ज़िन्दगी एक फूल है और मोहब्बत उसकी खुशबू है।
ज़िन्दगी एक ऐसी शमा है जो हवा में रखी होती है।
ज़िन्दगी एक तोहफा है जो बहुत जल्द छीना जाने वाला है।
ज़िन्दगी एक जेवर है जो बहुत जल्द चोरी हो जाने वाली है।
ज़िन्दगी समन्दर की एक लहर है जो बहुत जल्द मिट जाने वाली है।
ज़िन्दगी एक हीरा है जिस को तराशना इन्सान का काम है।
ज़िन्दगी खुदा तआला की दी हुई एक नेमत है जिसका शुक्र अदा करो।
ज़िन्दगी बज़ाहिर तो बहार की तरह शादाब है, हकीकत में काँटों की तरह है।
ज़िन्दगी की मुसिबतों को हमेशा हस कर सहो।
ज़िन्दगी के हर कदम पर फूल बिखेरते जाओ एक दिन बाग बनालोगे ।
ज़िन्दगी की बुनयाद एतेमाद पर रखी जाती है।
ज़िन्दगी को बद मज़ा बनाना हो तो अपना एक मुखालिफ बना लो।
ज़िन्दगी जब रुलाये तब समझ लेना कि अच्छे काम करने का वक्त आ गया है।
ज़िन्दगी कभी-कभी ऐसी ठोकर मारती है कि इन्सान सीधा सजदे में जाकर गिर जाता है।
अल्लामा इकबाल के नज़दीक ज़िन्दगी क्या है?
बरतर अज़ सू दो जियाँ है ज़िन्दगी
है कभी जां और कभी तसलीमे जाँ है ज़िन्दगी ।
तू इसे पेमानाय इम्रॊजो फरदा से नह नाप
जावदाँ पेहम दवाँ हर दम जवाँ है ज़िन्दगी
अपनी दुनिया आप पैदाकर अगर ज़िन्दगी में है
सिररे आदम है ज़मीरे कुन फिकाँ है ज़िन्दगी ।
बन्दगी में घुट के रह जाती है इक जूए कम आन
और आज़ादी में बहरे बेकराँ है ज़िन्दगी !
आशकारा है यह अपनी कुव्वते तसरवीर से
गर चेह इक मिट्टी के पेकर में निहाँ है ज़िन्दगी।
कुल जुमे हस्ती से तू उभरा है मानिन्दे हुबाब
इस जियाँ खाने में तेरा इम्तेहान है ज़िन्दगी ।
खाक है जब तक है मिट्टी का अम्बार तू
पुखता हो जाये तो है शमशीरे बे ज़िन्हार तू।
हबीबउल्लाह
एडवोकेट जवाहर नगर जयपुर
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
